कांग्रेस ने केन्द्र की सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा को जिम्मेदार ठहाराया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी सत्ता में आई है राज्यों में लोकतंत्र को समाप्त कर रही है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, इस संकट की शुरूआत अरुणाचल प्रदेश से हुई थी। उन्होंने कहा कि मणिपुर, गोवा, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक इसके उदाहरण हैं किस तरह से बीजेपी ने सरकारें बनाई हैं। आजाद ने कहा कि बीजेपी की यही नीति है कि कोई दूसरी पार्टी सरकार न बना ले।
" alt="" aria-hidden="true" />
बता दें मध्यप्रदेश में कमल नाथ सरकार को अस्थिर करने के मकसद से विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश भले ही कामयाब न हुई हो और कांग्रेस को राहत मिल गई हो, मगर अभी इस पर से पर्दा उठना बाकी है कि आखिर इस साजिश के पीछे का मुख्य किरदार है कौन? सत्तापक्ष कांग्रेस और भाजपा इस पूरे मामले के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कांग्रेस और समर्थक विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश में भाजपा के पांच नेताओं- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री संजय पाठक, भूपेंद्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग के शामिल होने का आरोप लगाया।
" alt="" aria-hidden="true" />
बुधवार को राज्य के सात विधायकों के हरियाणा के गुरुग्राम के होटल में बंधक बनाए जाने की बात सामने आई, वहीं कांग्रेस ने एक बसपा विधायक रामबाई को इस होटल से मुक्त कराए जाने का दावा किया। देर शाम कांग्रेस पांच विधायकों को चार्टर्ड विमान से दिल्ली से भोपाल लेकर आई है। इसके अलावा चार विधायकों के बेंगलुरू ले जाए जाने की बात भी कही जा रही है।
वही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस पूरे घटनाक्रम में माफियाओं के शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि "भाजपा माफियाओं के साथ मिलकर प्रदेश कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास पिछले कई दिनों से कर रही है। राज्य में ये सभी माफिया भाजपा के संरक्षण में पिछले 15 साल में पनपे हैं।" ब्यूरो